परिवर्तन रैली का होगा शंखनाद ..
बीजेपी अध्यक्ष "जेपी नड्डा" पहुंचे पश्चिम बंगाल..
कोलकाता में जनसभा की अनुमति मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (J. P. Nadda) शुक्रवार की रात पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। J. P. Nadda आज परिवर्तन रैली की शुरुआत करेंगे। ये रैली नदिया जिले में 15वीं सदी के संत चैतन्य महाप्रभु के जन्मस्थान नवद्वीप से शुरू होगी। ममता सरकार के राज्य में बीजेपी ने प्रशासन से रैली की अनुमति ली है। वही प्रशासन से कुछ शर्तों पर ही अनुमति दी है। जेपी नड्डा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस रैली से जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- *इस बयान के चलते नरेंद्र सिंह तोमर को* *राज्यसभा की कार्यवाही से हटाया गया*
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की पुलिस प्रशासन ने भाजपा से परिवर्तन रथ यात्रा पर स्पष्टीकरण मांगा है। नदिया के जिला प्रशासन से रैली की अनुमति शुक्रवार शाम तक नहीं मिली थी। वहीं देर शाम के बाद रैली की इजाजत मिल गई। जिला पुलिस प्रशासन ने बताया कि बीजेपी को नदिया जिले में रैली करने की अनुमति दी है लेकिन अभी रथ यात्रा की इजाजत नहीं दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि राज्य प्रशासन और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस मामले में टाल-मटोल का रवैया अपना रहा है। शनिवार यानि 6 फरवरी इस यात्रा की शुरुआत नबद्वीप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।
उधर तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि, ‘ममता सरकार ने यात्रा को अनुमति देने से इनकार नहीं किया है जैसा कि भाजपा ने दावा किया है। वे द्वेषपूर्ण दुष्प्रचार में शामिल हैं जिसका सच से वास्ता नहीं है। जेपी नड्डा आज शनिवार को नबद्वीप से यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा कूच विहार में यात्रा की शुरुआत 11 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
*किसान आंदोलन का नया रुख..* *6 फरवरी को होगा चक्का जाम..* *जानिए क्या है पूरी रूपरेखा..??*
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.