जंगलों मे बेधड़क हो रहा..
बाघों का शिकार..
दो बाघों के शव सहित..
एक शिकारी गिरफ्तार..
(हाशिम खान- सिवनी)
जंगल का राजा ही अब जंगल में सुरक्षित नहीं है क्योंकि जंगलों में अब शेरों का नहीं बल्कि शिकारियों का राज हो चला है। जंगलों और वन परिक्षेत्रों में शिकारियों की धमाचौकड़ी अब सर चढ़कर बोलने लगी है पहले जो काम इक्का-दुक्का नजर आते थे।वे वारदातें अब आम हो चली है। जब भी ऐसी कोई वारदात सामने आती है। तो सबसे पहले जहन में एक ही सवाल आता है। कि आखिरकार वन विभाग की टीम कर क्या रही है और ऐसा क्या कारण है कि यह शिकारी ना केवल जंगलों में बेधड़क घूम रहे हैं बल्कि मनचाहे जगहों में फंदे को लगाकर जंगली जानवरों का बेरोकटोक शिकार भी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के एक वन परिक्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां विलुप्त हो रही प्रजाति का बेधड़क शिकार किया जा रहा है और वन विभाग का अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
*मोबाइल सिग्नल नहीं होगा वीक..* *सिग्नल बढ़ाने वाला सेटेलाइट* *लॉन्च..*
यहां जानिए... आखिर कहां का है मामला..??
मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से सामने आया है जहां जिले के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों से एक साथ अलग-अलग दो बाघों के शव बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरघाट प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले ग्राम खीरी में बाघ के शव के अवयव मिले हैं। तो वही दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आने वाले खवासा परी क्षेत्र के ग्राम पिंडरई बुट्टे पर नर बाघ का शव भी बरामद किया गया है।
*सिर्फ कागजों में ही मिला* *प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान* *सर छुपाने तरस रहे हितग्राही..*
मुख्य वन संरक्षक ने दी घटना की जानकारी
सिवनी वन वृत के मुख्य वनसंरक्षक आरएस कोरी ने शुक्रवार को बताया कि बरघाट प्रोजेक्ट अंतर्गत ग्राम खीरी में गत दिवस बाघ के शव के अवयव मिले थे। जिस पर बरघाट प्रोजेक्ट कार्यवाही कर रहा है। दक्षिण सामान्य वनमंडल के अंतर्गत आने वाले खवासा परिक्षेत्र के ग्राम पिडंरई बुटटे पर नर बाघ का शव मिला, जिसके शरीर के सभी अंग हैं।
शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा। मौके पर डाग स्वाक्ड व फारेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।
दबिश में एक आरोपी गिरफ्तार... तीन फरार..
घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम ने आनन-फानन में अपनी गश्त बढ़ा दी वहीं मुखबिर तंत्रों के सक्रिय होते ही एक के बाद एक कई सुराग मिलने लगे। बीती देर रात्रि एसडीओ कुरई द्वारा बाघ की खाल, नाखून, पैंगुलिन स्केल व अन्य सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके अन्य तीन सहयोगी फरार हो गये, जिसकी तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपित ने अन्य शिकारियों के साथ मिलकर करीब दिन पहले फंदा लगाकर बाघ का शिकार करने की बात स्वीकार की है।
*कड़कनाथ कुक्कुट पालन..* *बनेगा फायदे का व्यवसाय..* *केंद्र ने स्वीकृत की राशि..*
एक के बाद एक लगातार दो बाघों के शव मिलने से वन विभाग में हलचल
छानबीन के दौरान केवलारी वन विकास निगम के खैरी जंगल से कटंगा तालाब के राजस्व क्षेत्र से शुक्रवार को बाघ का कंकाल व अवशेष बरामद कर अन्य फरार शिकारियों की तलाश में वन अमला जुटा हुआ था। बाघ व पैंगुलिन के शिकार की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई थी कि 18 दिसंबर शुक्रवार की दोपहर करीब 4 बजे खवासा के पिंडरई बुट्टे जंगल के कक्ष क्र. 257 में एक और वयस्क नर बाघ का शव गश्ती के दौरान वनकर्मी को मिला है। हालाकि प्रारंभिक तौर पर बाघ की स्वभाविक मौत होने की बात अधिकारी कह रहे है। मौके पर डाग स्वाक्ड व फारेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।
*तो क्या..बंद हो जाएंगे टोल प्लाजा* *जानिए क्या है..??* *केंद्र सरकार का एलान..*
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.