अल्प-प्रवास पर छपारा पहुंचे दिग्विजय सिंह..
किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पर किया वार..
कहा..अहम और अहंकार में डूबे हुए हैं मोदी..
(हाशिम खान -सिवनी-छपारा)
पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह छपारा के बर्रा ग्राम सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रजनीश सिंह के निवास पर पहुंचे जहां करीब एक घंटा रुके और उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसानों की धान मक्का खरीदी न्यूनतम दर किसान को नहीं मिल रही है किसान आंदोलित हैं और मोदी जी कहते हैं कि मुझ पर विश्वास करो ,सांसद भवन के शिलान्यास पर कहा कि फिजूल खर्च बताते हुए कहां की किसान की आय दुगनी करने की बात मोदी जी करते रहे आखिर हुआ क्या और किसान की आई घट गई किसान सड़कों पर आंदोलित है और मोदी जी कहते हैं मुझ पर विश्वास करो.
दिग्विजय सिंह ने ठाकुर रजनीश सिंह के निवास पहुंचकर स्वल्पाहार करा और बैठक हॉल में लगी तस्वीरों को देखा और अपने पुराने कार्यकाल की याद का जिक्र किया मालूम हो कि बर्रा ग्राम पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और दिग्विजय सरकार में विभागीय मंत्री रहे दिवंगत हरवंश सिंह का निवास है जहां कई राष्ट्रीय और राजनेताओं की तस्वीरें लगी है जिसमें दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री के कार्यकाल की तस्वीरें भी हैं जिन्हें देखकर दिग्विजय सिंह ने अपने भी तो दिनों की यादें ताजा की। जाते समय रजनीश सिंह के निवास के करीब में एक विवाह समारोह हो रहा था जहां पहुंचकर वर-वधू को भी रजनीश सिंह के साथ पहुंचकर आशीर्वाद दिया इसके बाद छपारा मेंछपारा निवासी ठाकुर शिवकांत सिंह के घर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को पहुंचे। ज्ञात हो कि गत माह शिवकांत के माता-पिता का स्वर्गवास हो गया था। शिवकांत के दिवंगत पिता स्वर्गीय ठाकुर उज्जैन सिंह राजपूत छत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष व माता स्वर्गीय शिवपुरीबाई को दिग्विजय सिंह ने याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
*विवादों में विश्वविद्यालय* *खिलाड़ियों से पैसा मांगने* *और छेड़खानी के लगे आरोप*
इस मौके पर पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह एवं छोटे भ्राता ठाकुर अवनीश सिंह मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुत्र शिवकांत सिंह को व परिजनों को ढाढस दी।
*बच्चों को मिलेगी..* *भारी स्कूल बैग से राहत..* *स्कूल बैग नीति में बदलाव..*
For video news click here..
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.