विधायक कांग्रेसी है इसलिए निगम नहीं कर रहा विकास कार्य..
कुछ ऐसे ही आरोपों के साथ जनता ने किया निगम कार्यालय का घेराव..
(जबलपुर-अतहर खान)
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे आम जनों ने जबलपुर के नगर निगम कार्यालय का ना केवल घेराव किया बल्कि निगम प्रशासन के ऊपर पक्षपात करने और जानबूझकर क्षेत्र का विकास ना करने की गंभीर आरोप भी लगाए। आपको बता दें कि नगर निगम के द्वारा पूर्व विधानसभा क्षेत्र पियो और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है यहां तक की मूलभूत समस्याओं को भी दूर करने में निगम प्रशासन असफल रहा है । जिसे लेकर आए दिन क्षेत्र की जनता अपने विधायक से इसकी शिकायतें कर रही थी आए दिन हो रही शिकायतों से नाराज पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया।
क्षेत्र का विधायक कांग्रेसी है शायद इसलिए निगम नहीं दे रहा ध्यान
पैदल मार्च निकालते हुए नगर निगम मुख्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के समर्थकों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने निगम प्रशासन के ऊपर यह आरोप लगाया है कि नगर निगम उनके साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रहा है। क्योंकि इस क्षेत्र से कांग्रेस के लखन घनघोरिया विधायक हैं इसलिए नगर निगम प्रशासन द्वारा जानबूझकर विकास के काम नहीं कर रहा है।
*राजनीति का ऐसा चस्का..* *बेटे के विपक्षी पार्टी को वोट देने पर* *आग में फेंक दिए पोता-पोती..*
जब बजट स्वीकृत है तो फिर कार्य में देरी क्यों
अपने क्षेत्रीय विधायक के साथ अधिक संख्या बल में पहुंचे क्षेत्रीय जनों ने दो टूक शब्दों में निगम अधिकारियों से यह सवाल किया है की जब विकास कार्यों के लिए बजट की स्वीकृति भी हो चुकी है तो निगम प्रशासन अब किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा है गौरतलब हो कि इस क्षेत्र में नालियों के निर्माण, सड़कों के रखरखाव और पानी की सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम का अमला काम नहीं कर रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
*Donald Trump की नीतियों को सिमटाने...* *योजना बना रहे Joe Biden* *जानिए क्या है रणनीति..??*
प्रदर्शन के दौरान कई बार बनी विवाद की स्थिति
निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली से गुस्साए क्षेत्र की जनता अपने जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में निगम कार्यालय का घेराव करने पहुंची इस दौरान जनता द्वारा निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
इस प्रदर्शन के दौरान कई बार लोगों ने निगम मुख्यालय के गेट के अंदर प्रवेश करने की भी कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें ऐसा करने से रोका जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में कई बार विवाद की स्थिति भी बनी। लेकिन बावजूद इसके पुलिस की पुख्ता व्यवस्था के कारण कोई भी आमजन निगम कार्यालय परिसर में प्रवेश न कर सका।
*PM मोदी का आह्वान* *इस त्यौहार घर लाए देशी उपहार* *"Local For Diwali"*
निगम गेट के बाहर आकर वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया ज्ञापन
माहौल बिगड़ता देख आनन-फानन में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बाहर आकर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया से उनकी मांगों का ज्ञापन लिया और पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया... पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी जानबूझकर उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं यदि जल्द ही अधिकारियों की कार्यशैली में परिवर्तन नहीं आया तो नगर निगम मुख्यालय के सामने बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.