ऐसा क्या हुआ...??
जो भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्यों ने थामा..
आम आदमी पार्टी का दामन...
आम आदमी पार्टी अपने नाम के अनुरूप आम आदमी से जुड़े मुद्दों को सतत उठाते हुए आम आदमी की पसंद बनती जा रही है जिसे लेकर कई बड़े राजनीतिक दलों में हलचल मचने लगी है ताजा उदाहरण जबलपुर जिले से है जहां आम नागरिकों के बीच उनकी आवाज उठाने वाली पार्टी अब जनता के साथ साथ कई जन सेवकों की भी पहली पसंद बनती जा रही है।
यहां जलती चिता से लाश उठा ले गए पुलिसवाले...जानिए क्या है मामला..??
जन सामान्य के हितों में आम आदमी पार्टी की तत्परता को देखते हुए भाजपा सेना प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितेश पांडे के नेतृत्व में नगर सह-संयोजक सी के सिंह व जिला कार्यालय मंत्री अरविंद राठौर जी के साथ कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल जी के हाथों आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितेश पांडे ने जानकारी देते हुए कहा की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है जिस उद्देश्य से उन्होंने भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का गठन किया था, वह उद्देश्य भटकता साथ दिखाई दे रहा था।
सारी दुनिया सोती रही और तानाशाह ने करा डाली सैन्य परेड पढ़ें पूरी खबर
जिसके चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है और आशा की है कि आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को ध्यान रखते हुए वह आम आदमी पार्टी के बैनर तले जन सेवा करेंगे
वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव डॉ मुकेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में चारों ओर अराजकता व्याप्त है और सत्ताधारी पार्टी के घमंड को चूर करने नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी अधिक से अधिक संख्या में खड़ी करेगी और जनता के स्नेह और आशीर्वाद से विजय प्राप्त कर आमजन को ताकतवर बनाएगी।
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार