गुजरात के मुख्यमंत्री ने लगाया
गुजरात कांग्रेसियों का भाव...
कहा- 25 करोड़ में खरीदी जा सकती है
पूरी गुजरात कांग्रेस।
विवादित बयानों की फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है। चुनावी रैलियों और आम सभाओं में बेवफा दूर की बयानबाजी करने वालों की दौड़ में गुजरात के सीएम विजय रुपाणी का नाम भी शामिल हो चुका है आपको बता दें कि कुछ ही समय पूर्व गुजरात कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। जिसका पलटवार करते हुए गुजरात मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एक कदम आगे निकल गए और पूरे प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का अभाव तक लगा डाला खुले शब्दों में उन्होंने कहा 25 करोड़ में गुजरात की पूरी कांग्रेस खरीदी जा सकती है
आगे पढें :- *पाकिस्तान के कबूलनामे पर* *भाजपा - कांग्रेस की* *रस्साकशी...*
यहां जाने...कहां का है मामला...??
यह पूरा मामला गुजरात का है जहां गांधीनगर सुरेंद्र नगर के पास लिम्बडी में एक चुनावी रैली के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी गुजरात की जनता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गुजरात के विकास मॉडल की चर्चा करते हुए उन्होंने विपक्ष पार्टी कांग्रेस पर भी निशाना साधा उन्होंने कांग्रेसियों के भाजपा में दिए गए बयानों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस के पास आप महात्मा गांधी के आदर्श नहीं बचे।
जानिए रैली में क्या बोले गुजरात के मुख्यमंत्री-विजय रुपाणी
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की नहीं बल्कि सिर्फ राहुल गांधी की है क्योंकि वर्तमान कांग्रेस के पास महात्मा गांधी के कोई भी आदर्श नहीं बचे हैं। भाई कांग्रेस द्वारा दिए गए बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस अपनी ही विधायकों का सम्मान नहीं करते और एक बार पार्टी छोड़ने के बाद और ऊपर आरोप लगाए जाते हैं उन्होंने कहा वही बात 25 करोड़ की तो इतने पैसों में गुजरात के पूरे कांग्रेसी विधायकों को खरीदा जा सकता है
*आरोग्य सेतु एप को लेकर बड़ा खुलासा* *जिसे जानकर आप भी चकरा जाएंगे..* *जरूर पढ़ें ये पूरी ख़बर*
यहां जानिए कांग्रेसियों ने क्या लगाए थे आरोप...
तख्तापलट करने और सत्ता में काबिज रहने को लेकर इन दिनों विपक्षी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला जोरों पर है । इसी मुद्दे को लेकर गुजरात कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों पर आरोप लगाए थे, कि उनके द्वारा गुजरात कांग्रेस के कुछ विधायकों को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायकों की कीमत ₹25 करोड़ रुपये लगाई गई थी। इसके साथ ही विधायकों को टिकट देने और पार्टी में बड़ा पद देने का भी प्रलोभन दिया था। कांग्रेसियों ने इस तरह के आरोपों को लगाते हुए आम जनमानस के हृदय में भाजपा की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया था।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.