भगवान कृष्ण के नाम पर रखा..
इस मुस्लिम दंपत्ति ने बेटे का नाम...
जानिए कहानी..कृष्ण खान ..की
हिंदुओ के आराध्य देव भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को जगतगुरु के नाम से भी जाना जाता है। हिंदुस्तान ही नहीं विश्व के कोने कोने में भगवान कृष्ण के भक्त फैले हुए है। कोई इन्हें बाल रूप तो कोई कर्मयोगी के रूप में स्वीकार करता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मुस्लिम परिवार से परिचय कराएंगे। जिसने अपने बेटे का नाम ही भगवान कृष्ण के नाम पर रख दिया है।और अब पूरा क्षेत्र उसे कृष्ण खान के नाम से जनता है।
आखिर कौन है कृष्ण खान...
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक मुस्लिम परिवार ऐसा है। जो पूरे शहर में अपनिएक विशेष पहचान रखता है। कारण है उनका 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण खान....ये बच्चा पूरे शहर में एक मिसाल है और पूरा परिवार इस बच्चे पर नाज करता है।
जन्माष्ठमी में पैदा हुआ..कृष्ण खान
बताया जा रहा है कि इन्दौर के रहने वाले अज़ीज खान के परिवार में जन्माष्ठमी के दिन ईद जैसी रौनक होती है। इस पर्व को पूरा परिवार बेहद उत्साह के साथ मनाता है।
इसके पीछे एक सबसे बड़ा कारण यह है कि कृष्ण खान जन्माष्ठमी के दिन 12 साल पहले पैदा हुआ था। जन्माष्ठमी के दिन पैदा होने की वजह से उसके पिता ने उसका नाम कृष्ण खान रख दिया।
अजीज़ खान ने बताई कृष्ण खान की कहानी..
कृष्ण खान के पिता अजीज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी ने 23 अगस्त 2008 को शहर के एक निजी अस्पताल (लाइफलाइन अस्पताल) में एक बेटे को जन्म दिया था। उस दिन जन्माष्ठमी का दिन था। बस जन्माष्ठमी का दिन होने के कारण हमने अपने बेटे का नाम कृष्ण खान रख दिया।
अजीज खान ने बताया कि मेरी पत्नी का ऑपरेशन डॉक्टर जड़िया ने किया था। उन्होंने जब फोर्म भरा तो मुझसे कहा कि क्या आपने बच्चे का नाम सोचा हुआ है तो मैंने उनसे कहा कि आज जन्ममाष्ठमी है तो आप इसका नाम मास्टर कृष्ण लिख दीजिए। ये सुनकर डॉक्टर हैरान हो गए और कहने लेगे कि अभी सोच लीजिए बाद में कहीं आपको इसके नाम को लेकर दिक्कत न हो। डॉक्टर ने कहा कि आप मुस्लिम होकर बेटे का नाम कृष्ण रखना चाहते हैं इस पर मैंने डॉक्टर से कहा कि आप मेरे बेटे का नाम कृष्ण ही लिख दीजिए।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.