सूदखोरों का मायाजाल
एक बार फंसे..तो निकलना मुश्किल...
जबलपूर में सूदखोरी से परेशान एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती किया गया है जन्हा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के परिजनों ने सूदखोर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला पंजिबद्ध कर लिया है।
क्या है पूरा मामला..
बताया जाता है कि ग्वारीघाट निवासी अंकुर अग्रवाल ने व्यापार करने के लिये शहर के 8 सूदखोरों से 20 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लिया था। अंकुर समय समय पर ब्याज और मूल का रुपया सूदखोरों को दे रहा था। मार्च महीने में कोरोना संक्रमण के चलते देशभर मे लॉक डाउन लगा दिया गया। लॉक डाउन के चलते छोटे- और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को घाटा उठाना पड़ा। पीड़ित अंकुर भी इससे अछूता नही रहा उसे भी दुकान बंद होने से काफी नुकसान हुआ। व्यापार में नुकसान के चलते अंकुर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। जून माह से लॉक डाउन खुला तो उसको सूदखोर परेशान करने लगे और धमकी देने लगे।
सूदखोरों से तंग आकर खाया ज़हर
सूदखोरों द्वारा आये दिन परेशान किये जाने से तंग आकर उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जन्हा वो जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। परिजनों ने इस घटना के बाद पुलिस सूदखोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही है।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार