तुमको न भूल पाएंगे...
अलविदा ऋषि....
फ़िल्म जगत में इन दिनों कुछ ठीक नही चला रहा है।बॉलीवुड अभी एक सदमे से उबरा भी ही नही था कि सिनेजगत का एक और जगमग सितारा इस दुनिया को अलविदा कह गया। हम बात कर रहे है।सुनहरे पर्दे के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की।
फ़िल्म जगत के जानेमने अदाकार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका उपचार चल रहा था।
मुम्बई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
उम्र के 67वे पड़ाव पर अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंनेकहा, "वह अस्पताल में है। वह कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया था।
आगे पढ़ें:- केसर की रेस में हार गया..रुपहले पर्दे का पानसिंह तोमर...
अमेरिका में 11 माह तक हुआ इलाज
अभिनेता ऋषि कपूर पिछले साल 2018 से अमेरिका में इलाज करवा रहे थे।अमेरिका में पूरे वक्त उनके साथ पत्नी नीतू ही थीं। बेटा रणबीर कपूर कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गए थे।
बीते साल सितंबर में ही अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार है। उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया जाएगा। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे।
खबरों में आगे है :- सेल्फ़ी विथ मास्क अभियान
अस्पताल जाने स्पेशल पास जारी किया था
पिछले गुरुवार से उनकी सेहत खराब बताई गई है। उन्हें भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास भी जारी किया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टमेंट को भी भेजी गईं थीं।
बीते माह कई बार हुए अस्पताल में भर्ती
ऋषि कपूर फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक बार जब वे दिल्ली में एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे तो उन्हें वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय खुद ऋषि ने कहा था कि वह "संक्रमण" से पीड़ित थे। मुंबई लौटने के बाद, उन्हें फिर से वायरल बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी तबियत जल्दी सुधर जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
एक माह पहले ही सोशल मीडिया से हो गए थे दूर...
सोशल मीडिया में हमेशा से एक्टिव रहने वाले ऋषि हमेशा अपने सोशल मीडिया परलॉजिकल और अग्रेसिव कमेंट्स के लिए चर्चा में रहते थे। ऋषि कपूर ने 2 अप्रैल के बाद ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। उन्होंने बीतेदिनों दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म "द इंटर्न" के रीमेक में काम करने की घोषणा भी की थी।
इसे भी पढ़ें :- जाने कैसे होती है..एम्बुलेंस में शराब तस्करी..
बॉलीवुड के बादशाह ने कहा:- में टूट गया
ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.'
कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी. ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे.
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार