- 12 जनवरी को जबलपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह
- नागरिकता संशोधन कानून पर कार्यकर्ताओं, आमजनों और प्रबुद्ध वर्ग से करेंगे संवाद
जबलपुर. भाजपा ने सीएए और एनआरसी के बचाव के लिए नेताओं को मैदान में उतार दिया है, जो देश के अलग-अलग शहरों में जाकर लोगों को एनआरसी और सीएए के बारे में लोगों को समझा रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आकर नागरिकता संशोधन कानून के प्रावधानों और इसके फायदों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। ये जानकारी जबलपुर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने दी है।
दरअसल नागरिकता संशोधन बिल से लेकर इसके कानून बनने तक देशभर में खासा बवाल मचा और विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया था। अब चूंकि कानून भी बन गया है बावजूद इसके इस पर जारी घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है, लिहाजा भाजपा ने अपने राष्ट्रीय नेताओं को कमान सौंपकर देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के फायदों की अलख जगाने की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों और प्रबुद्ध जनों से सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकता संशोधन कानून के फायदों की न केवल जानकारी दी जाएगी बल्कि लोगों को यह भी समझाया जाएगा कि यह कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का है।
मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, "कानून बनने के बाद से जिस तरह से कांग्रेस और विपक्षी दल विरोध में जिस तरह से दुष्प्रचार कर रहे हैं, अराजकता को हवा देने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में भाजपा ने ये तय किया है कि सकारात्मक तरीक से पूरे देश में ये संदेश देंगे कि ये कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है। इस सिलसिले में देश के गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जबलपुर आएंगे और एक बड़े कार्यक्रम के माध्यम से संदेश देंगे और जनता से संवाद करके स्पष्ट संदेश देंगे। "
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.